ये लोग संतरा खाएंगे तो हो जाएंगे बीमार


By Ritesh Mishra28, Jan 2025 04:39 PMnaidunia.com

सर्दियों के मौसम में धूप सकते हुए संतरे खाना हर किसी को पसंद होता है। संतरे में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

किसे नहीं करना चाहिए संतरे का सेवन

संतरे के सेवन से त्वचा को निखारने में भी मदद मिलती है। लेकिन कुछ लोगों को संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए, नहीं तो उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

एसिडिटी या पेट में जलन

संतरा अम्लीय फ्रूट है, जो पेट में एसिड बढ़ा सकता है। एसिड रिफ्लक्स, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज या पेट में जलन की समस्या से जूझ रहे लोगों को संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए।

डायबिटीज मरीजों के लिए संतरा

संतरे में नेचुरल शुगर की मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण डायबिटीज पेशेंट को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए, क्योंकि यह उनके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है।

सर्दी-खांसी होने पर संतरे का सेवन

सर्दी-खांसी होने पर संतरा खाने से ये परेशानी और बढ़ सकती है। संतरे का ठंडा और अम्लीय स्वभाव गले की परेशानी बढ़ा सकता है।

लूज मोशन या दस्त की समस्या

अगर आप भी लूज मोशन या दस्त से परेशान हैं तो ऐसे में संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें फाइबर और प्राकृतिक शर्करा ज्यादा पाया जाता है, जिससे लूज मोशन को और बढ़ सकता है।

दांतों के लिए संतरे का सेवन

ज्यादा मात्रा में संतरे का सेवन करने से इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।

किडनी पेशेंट के लिए संतरे का सेवन

संतरे में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, इसके अधिक सेवन से किडनी से पीड़ित लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चेहरे पर सूजन आने के 5 कारण