गलत खानपान और लाइफस्टाइल अपनाने से अक्सर पुरुष बैली फेट के शिकार हो जाते हैं। बैली फेट पूरे शरीर के शेप को खराब कर देता है।
पुरुष पेट की चर्बी को घटाने के लिए 5 घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। आइए इन शानदार नुस्खों के बारे में अच्छे से जानते हैं।
पेट की चर्बी कम करने के लिए पुरुष को रोजाना खाली पेट 1 गिलास आंवला का जूस पीना चाहिए। इसका जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
अगर आप आंवला जूस नहीं पीना चाहते हैं, तो खाली पेट मेथी दाना का पानी पी सकते हैं। रात को 1 चम्मच मेथी पानी 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट पिएं।
इसके अलावा पुरुष पेट की चर्बी घटाने के लिए दालचीनी पानी पी सकते है। इसका पानी रोजाना दोपहर में लंच करने के बाद पिएं।
पुरुष पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट में अलसी के बीज शामिल कर सकते हैं। इसके बीज में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।
पेट की चर्बी बर्न करने के लिए पुरुष अश्वगंधा की चाय पी सकते हैं। रात को सोने से पहले रोजाना 1 कप अश्वगंधा चाय पिएं।
इन नुस्खों की मदद से पुरुष के पेट की चर्बी कम हो सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ