पीठ की चर्बी दूर करने के लिए 5 घरेलू उपाय


By Arbaaj02, Feb 2025 12:35 PMnaidunia.com

कुछ लोगों के शरीर का वजन ज्यादा नहीं होता है, लेकिन पीठ के आसपास चर्बी जम जाती है। ऐसा आमतौर पर 30-35 की उम्र में होता है।

पीठ की चर्बी दूर के लिए उपाय

शरीर के किसी भी हिस्से में चर्बी का जमना सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता है। पीठ की चर्बी दूर करने के लिए 5 घरेलू उपाय कर सकते हैं।

फाइबर फूड्स खाएं

पीठ की चर्बी कम करने के लिए आपको हेल्दी डाइट का लेना चाहिए। डाइट में प्रोटीन और फाइबर फूड्स को शामिल करना चाहिए।

पुल अप्स करें

पीठ की चर्बी दूर करने के लिए पुल अप्स करें। यह एक एक्सरसाइज है, जिससे करने से शरीर के सभी हिस्से पर दबाव पड़ता है।

पुश अप्स करें

चर्बी दूर करने के लिए आप पुश अप्स एक्सरसाइज कर सकते हैंं। पुश अप्स करने के लिए किसी भी मशीन की जरूरत नहीं पड़ती है।

स्क्वैट्स एक्सरसाइज करें

पीठ की चर्बी दूर करने के लिए आप स्क्वैट्स एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। जैसे किसी कुर्सी पर बैठ रहे हों। अपने घुटनों को पंजों के समांतर ही रखें और ऊपर आते समय सांस छोड़ें।

ताड़ासन करें

पीठ की चर्बी करने के लिए ताड़ासन भी फायदेमंद होता है। ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और फिर एड़ी उठाते हुए अपने पैर की उंगलियों पर खड़े हो जाएं और गहरी सांस भरते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं।

इन 5 घरेलू उपाय की मदद से पीठ की चर्बी दूर कर सकते हैं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सरसों के तेल में मेथी दाना मिलाकर बालों में लगाने से क्या होता है?