अगर आपके मांसपेशियों में कमजोरी हो रही हैं, तो उसे दूर करने के लिए 5 घरेलू उपाय कर सकते हैं। आइए कमजोरी दूर करने वाले 5 आसान उपाय जानते हैं।
गलत खानपान और जीवनशैली के कारण व्यक्ति के मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या हो सकती है। आमतौर पर दौड़ने, वर्कआउट के कारण मांसपेशियों की कमजोरी हो जाती हैं, लेकिन अगर लगातार मांसपेशियों कमजोरी है, तो इसे दूर करना चाहिए।
मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेकर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर इसे 1 गिलास गर्म पानी में मिलें पिएं। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं।
मांसपेशियों की कमजोरी जल्दी दूर करने के लिए दूध का सेवन भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है।
मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए आप रोजाना 1 आंवला भी शामिल कर सकते हैं। आंवले में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन और आयरन जैसे फायदेमंद पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
कलौंजी का तेल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। खासकर, मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए कलौंजी के तेल से मालिश करें।
मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। लेकिन ज्यादा भारी एक्सरसाइज न करें।