कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें?


By Ritesh Mishra25, Feb 2025 02:23 PMnaidunia.com

कान हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिससे सुनने की क्षमता प्राप्त होती है। इसलिए इसकी देखभाल करना काफी आवश्यक हो जाता है। हालांकि बहुत से लोग कान की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते, जिससे उनके सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है।

कान को साफ कैसे करें?

अगर आप भी कान में जमे मैल से परेशान हैं और उसे साफ करना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ आसान और कारगर घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आपको उसे साफ करने में मदद मिलेगी।

कान में डाले गुनगुना तेल

कान के अंदर जमी गंदगी को साफ करने के लिए नारियल, जैतून या बेबी ऑयल को हल्का गुनगुना करें और 2-3 बूंदें कान में डालें। फिर 5-10 मिनट तक सिर को एक तरफ झुकाकर रखें, फिर हल्के हाथ से टिशू से पोंछ लें।

ईयर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें

मेडिकल स्टोर पर कार्बामाइड पेरोक्साइड युक्त ईयर ड्रॉप्स मिलते हैं, जो कान के वैक्स को घोलकर निकालते हैं। डॉक्टर की सलाह लेकर इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुनगुना पानी या सलाइन वॉश करें

एक साफ ड्रॉपर में गुनगुना पानी या सलाइन सॉल्यूशन लें और 2-3 बूंदें कान में डालें। फिर 5 मिनट बाद सिर झुका लें, इससे गंदगी बाहर आ जाएगी।

कान की गंदगी निकालने के लिए भाप लें

गर्म पानी से भाप लेने से कान के अंदर की वैक्स पिघलकर बाहर आ सकती है। इसके लिए गर्म पानी में सिर झुकाएं और तौलिया डालकर भाप लें।

सूती कपड़ा या कॉटन बॉल से करें साफ

रूई या कॉटन बॉल को हल्का गीला करके बाहरी हिस्से की सफाई करें। ध्यान रखें कि कॉटन बड्स ज्यादा अंदर ना डालें, इससे कान को नुकसान पहुंच सकता है।

आप भी इन तरीकों से कान को साफ कर सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सिर्फ शेविंग में ही नहीं, फिटकरी के वो फायदे जो आप नहीं जानते