अक्सर देखा जाता हैं कि कुछ लोगों के हाथ के नाखून कमजोर होने के कारण टूटने लगते है। नाखून की केयर न करने और विटामिन की कारण नाखून कमजोर होते हैं।
कमजोर नाखून को मजबूत बनाने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। इन उपायों की मदद से नाखून हेल्दी बन सकते हैं।
नाखूननाखून को मजबूत बनाने के लिए आप समय-समय पर काटते रहें। दरअसल, ज्यादा दिनों तक नहीं काटने पर गंदगी जम जाती है।
कमजोर नाखून को मजबूत करने के लिए आप नारियल तेल लगा सकते है। 2-3 बूंद नारियल तेल की मदद से नाखूनों की मसाज करें।
नाखून को मजबूत बनाने के लिए आप नींबू को दो भागों में काट लें और फिर नाखून पर उसे रगड़ें। ऐसा रोजाना 2-4 मिनट तक करें।
नाखून के लिए जैतून का तेल भी फायदेमंद होता है। नाखून को मजबूत बनाने के लिए जैतून का तेल लगाना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन-ई पाया जाता है।
विटामिन बी7 के कारण भी नाखून कमजोर हो सकते है। इसलिए, डाइट में विटामिन बी7 फूड्स को शामिल करें। जैसे कि- दूध, मूंगफली, अंडे और अखरोट।