सांपों से नहीं बर्दाश्त होती इन चीजों की गंध, सूंघते ही भागते हैं कोसों मील


By Ritesh Mishra07, Dec 2024 11:01 AMnaidunia.com

सांप एक ऐसा जहरीला जीव है, जिसे देख लोगों के पसीना छूटने लगता है। हालत तब ज्यादा खराब हो जाती है, जब सांप घर में आ जाए।

सांप के घर में आने का खतरा

सांप को घर से दूर भागने के लिए लोग कई जतन करते हैं। यदि आपके घर के पास भी जंगल-झाड़ी, नदी, तालाब या कुआ है, तो ऐसे में इनके आने का खतरा और भी ज्यादा रहता है।

नहीं मारे सांप

कई बार लोग जब सांप को घर या घर के आसपास निकलता देखते हैं, तो उसे पीट-पीट कर मार देते हैं। लेकिन ऐसे करना सही नहीं है, धर्म शास्त्रों में भी इसे पाप माना गया है।

गंध से भागते है दूर

सांपों को कुछ चीजों की गंध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती है। उनकी गंध मात्र से ही सांप घर से दूर भाग जाते हैं।

कपूर की गंध

कपूर की तेज गंध सांप को बिल्कुल पसंद नहीं आती, सांप इससे कोसों मील दूर भागते हैं। घर के आसपास सुबह-शाम कपूर जलाने से सांप घर पर कभी नहीं आते।

लहसुन और प्याज

लहसुन और प्याज की गंध सांपों सहन नहीं कर पाते हैं। अगर आप के घर पर या आसपास सांपों के आने का खतरा रहता है, तो उसके लिए इनका रस निकालकर पानी में मिलाएं और घर के कोनों में छिड़के।

सिरका की गंध

सांप को सिरके की गंध को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। सांपों से दूरी के लिए ये अच्छा उपाय है। इसके लिए आप उसको पानी में मिलाकर घर के बहार छिड़काव करें।

नेफ़थलीन की गंध

नेफ़थलीन की गंध सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। सांपों को घर में आने से रोकने के लिए उसकी गोली को दरवाजों के पास रखें।

इन उपायों से आपके घर में सांप कभी नहीं आएगे। इसी तरह लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सर्दियों में हाथ-पैर में हो रही झनझनाहट, करें ये उपाय