सर्दियों में इन 5 होममेड स्क्रब से पाएं कोमल होंठ


By Lakshita Negi17, Jan 2025 12:00 PMnaidunia.com

सर्दियों में गुलाबी होंठ

ठंड के मौसम में होंठ अक्सर सूखे और ड्राई हो जाते हैं और कई बार तो फट भी जाते हैं। फटने के कारण होंठ न केवल खराब दिखते हैं, बल्कि इनमें दर्द भी होता है। इसे सिर्फ लिपबाम से सही नहीं किया जा सकता है। सर्दियों में भी सॉफ्ट और सुंदर लिप्स के लिए हम आपको कुछ फायदेमंद होममेड लिप स्क्रब बनाना सिखाएंगे।

शहद और चीनी का स्क्रब

शहद और चीनी का कॉम्बिनेशन लिप्स को अच्छे से एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करने के लिए परफेक्ट है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में होते हैं और चीनी से डेड स्किन आसानी से हट जाती है।

नींबू और कोकोनट ऑयल स्क्रब

नींबू का रस होंठों की डलनेस को कम करके उनको नेचुरल पिंक करता है। वहीं, कोकोनट ऑयल लिप्स को डीपली मॉइस्चराइज करता है। दोनों का मिक्सचर लिप्स की ड्राईनेस को कम करता है।

कॉफी और ऑलिव ऑयल स्क्रब

कॉफी से लिप्स को एक्सफोलिएट करें, यह होंठों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से स्क्रब एक्सफोलिएट करने के साथ मॉइस्चराइजर की तरह भी काम करता है।

एलोवेरा और शुगर स्क्रब

एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से लिप्स को ठंडक मिलती है साथ ही यह होंठों को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। इस स्क्रब से होंठ सॉफ्ट होते हैं और जल्दी ठीक होते हैं।

आलमंड ऑयल और ओट्स

बादाम के तेल में विटामिन ई मौजूद होता है, जो होंठों को नरिष करता है। इसके साथ ओट्स का इस्तेमाल करने से लिप्स से डेड स्किन हटाने में मदद होती है और लिप्स की ड्राईनेस कम होती है।

लिप स्क्रब का इस्तेमाल

घर पर बने इन नेचुरल लिप स्क्रब को हल्के हाथों से अपने लिप्स में लगाकर 3 मिनट मसाज करें। फिर वॉश करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से वॉश करें और मॉइस्चराइजर या लिप बाम लगाएं।

नेचुरल चीजों से स्क्रब के फायदे

नेचुरल चीजों के स्क्रब में कोई केमिकल नहीं होते हैं, इसलिए ये नेचुरल तरीके से होंठों को सॉफ्ट और हेल्दी करने में मदद करते हैं।

सर्दियों में पिंक सॉफ्ट होंठों के लिए आप भी इन नेचुरल होममेड लिप स्क्रब को ट्राई जरूर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

सेहत ही नहीं बालों को भी चमकाती है मुलेठी, ऐसे करें इस्तेमाल