हाथों के उंगलियों में दर्द की कारणों से हो सकता है, लेकिन इन 5 उपायों को अपनाने से उंगलियों के दर्द से राहत मिल सकता है।
हल्दी पाउडर में सरसों का तेल मिलाकर उंगलियों में दर्द वाले हिस्से पर मालिश करें। इससे जोड़ों में जकड़न की समस्या से राहत मिल सकती है।
अगर आपको उंगलियों में दर्द की समस्या है, तो ऐसे में गुनगुने पानी में नमक मिलाकर हाथों को 10-15 मिनट डुबोकर रख सकते हैं।
हाथों के दर्द से राहत के लिए अदरक की चाय का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करते हैं।
किसी साफ कपड़े में बर्फ के छोटे टुकड़े को बांधकर हाथों में दर्द वाले हिस्से पर सिकाई करें, इससे दर्द से राहत मिल सकती है।
उंगलियों के दर्द से जल्द राहत के लिए एक गिलास गुनगुने पीनी में सेब का सिरका मिलाकर रोजाना सेवन करें। ऐसा करने पर दर्द से राहत मिल सकता है।
अगर आपको बताए गए किसी भी घरेलू नुस्खें से किसी तरह की समस्या है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com