अपने ख्वाबों की जिंदगी जीने के लिए तकिए के नीचे कुछ चीजों को रखें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इन्हें रखने से व्यक्ति की ज्यादा ख्वाहिश पूरी हो जाती है।
तकिए के नीचे काली मिर्च के दानों को रखना शुभ माना जाता है। इससे करियर की अड़चनें दूर हो जाती है और सफलता की प्राप्ति होती है।
रात को सोने से पहले तकिए के नीचे 2 से 4 लौंग रख लें। माना जाता है कि ऐसा करने से जिंदगी की नकारात्मकता नष्ट हो जाती है।
तकिए के नीचे आप दालचीनी का टुकड़ा भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
ज्योतिष शास्त्र में हल्दी का खास महत्व बताया गया है। तकिए के नीचे हल्दी रखने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।
रात को सोने से पहले तकिए के नीचे इलायची जरूर रखें। माना जाता है कि इस उपाय को करने वाले के सपने सच होते हैं।
तकिए के नीचे इलायची रखने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। उन लोगों को इलायची रखकर सोना चाहिए, जिन्हें धन हानि का सामना करना पड़ रहा है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि तकिए के नीचे किन चीजों को रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ