वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोरपंख को रखने के कई फायदे होते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति भी आती है। आइए जानते हैं कि घर में कितने मोर पंख रखना चाहिए-
घर की उत्तर पूर्व दीवार पर 8 मोरपंख एक साथ बांधकर लगा देना चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
अगर घर में किसी प्रकार से वास्तुदोष का सामना कर रहे हैं, तो घर में 8 मोरपंख रखने से वास्तुदोष दूर होता है।
घर के मुख्य द्वार पर तीन मोरपंख लगाना चाहिए, क्योंकि सांप मोर से डरते हैं और ऐसी जगह नहीं जाते जहां मोर पंख दिखाई देते हैं।
घर में मोरपंख रखने से भगवान कृष्ण की कृपा प्रापत होती है और वह अपने भक्तों से बहुत प्रसन्न भी होते हैं।
अगर जीवन में धन की समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं, तो घर में 8 मोरपंख रखने से जीवन में धन की बरकत बनी रहती है।
जिन लोगों के कुंडली में राहु दोष होता है, उन लोगों को घर की उत्तर पश्चिम दिशा में मोरपंख लगाना चाहिए। इससे राहु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।
घर में 8 मोर पंख रखना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM