जूस का सेवन हर मौसम में फायदेमंद होता है, लेकिन मौसम के अनुसार किसी भी चीज का जूस पीना चाहिए। सर्दियों के लिए भी कुछ खास जूस है।
सर्दियों के मौसम में अधिकांश लोगों को संक्रमण की समस्या होती है, जो कमजोर इम्यूनिटी के कारण होता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए जूस सबसे सफल माना जाता है।
सर्दियों में पालक का जूस पिएं। पालक के जूस में आयरन होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
सर्दियों के मौसम में शरीर को फिट रहने के लिए आप टमाटर का भी जूस पी सकते है। इसके जूस को पीने से भी इम्यूनिटी मजबूती होती है।
कीवी का जूस शरीर को कई रोगों से बचाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। कीवी का जूस इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
संतरे के जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसको सर्दियों में पीने से आप इंफेक्शन से बच सकते है।
सर्दियों के लिए गाजर का जूस परफेक्ट माना जाता है। गाजर के जूस को रोजाना पीने से आपका शरीर फिट रहता है।