हरे धनिया का जूस सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कई समस्याओं में रामबाण साबित होते हैं।
शरीर को दुरुस्त रखने के लिए खाली पेट हरे धनिया का जूस पीना चाहिए। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम होता है।
खाली पेट धनिया का जूस पीना पाचन के लिए अच्छा साबित होता है, क्योंकि इस जूस में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
अगर आप शरीर का वजन कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो भी धनिया का जूस खाली पेट पीना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर वजन बढ़ने से रोकता है।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी खाली पेट हरे धनिया की पत्तियों का जूस पीना रामबाण साबित होता है। इस जूस को पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
धनिया की पत्तियों में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती है। नियमित रूप से इसका जूस पीना चाहिए।
1 मुठ्ठी हरे धनिया की पत्तियां लें और उसे काट लें अब पानी और पत्तियों मिक्सर में डालकर पीस लें। उसे गिलास में डालकर नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं।