आईपीएल में एक भी शतक नहीं जड़ने वाले दिग्गज बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar27, Apr 2024 03:30 PMnaidunia.com

IPL में शतक

आज हम आपको उन 5 दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में एक भी शतक नहीं जड़ा। लंबे समय तक खेलने के बाद भी वो शतक के लिए तरस गए।

एमएस धोनी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है। धोनी 2008 से अब तक खेल रहे हैं उसके बावजूद भी उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार चैंपियन बनाया है। उसके बावजूद भी उन्होंने एक भी शतक नहीं जड़ा।

गौतम का हाइएस्ट स्कोर

गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी मैच खेला है। उनका हाइएस्ट स्कोर आईपीएल में 93 रन रहा है। उनका बल्ला भी बतौर ओपनर खूब चला है।

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक भी एक होनहार बल्लेबाज रह चुके हैं जिन्होंने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए घातक बल्लेबाजी की है।

डीके का टॉप स्कोर

दिनेश कार्तिक का आईपीएल में टॉप स्कोर 97 रहा है। यानी 3 रन चलते वो अभी तक आईपीएल में शतक नहीं लगा सके। अभी भी उनके पास मौका है।

फाफ डुप्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस भी एक ओपनर हैं जो फिलहाल आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। ओपनर होने के बावजूद भी उनके बल्ले से शतक नहीं आया।

रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वो एक दिग्गज बल्लेबाज रह चुके हैं। रॉबिन उथप्पा का हाइएस्ट आईपीएल स्कोर 88 रन है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

DC vs MI: दिल्ली के दंगल में कौन मारेगा बाजी?