इंडियन प्रीमियर लीग में कई ऐसे महान खिलाड़ी जिन्होंने अपना परचम इस फॉर्मेट में लहराया है। सालों तक उन खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि आज तक उन खिलाड़ियों को किसी भी टीम के तरफ से कप्तानी करने का अवसर नहीं मिला। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
एबी डिविलियर्स सालों तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले, लेकिन उनकी किस्मत में कप्तानी नहीं आई। 2016 में विराट कोहली की अनुपस्थिति में चांस बना, लेकिन शेन वॉटसन को कप्तान बना दिया गया।
एबी डिविलियर्स एक ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर आग लगाई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए कप्तानी भी की है।
क्रिस गेल का नाम टी20 फॉर्मेट में सबसे ऊपर लिया जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। लेकिन वो एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें आईपीएल में कप्तानी का मौका नहीं मिल सका।
क्रिस गेल का नाम टी20 फॉर्मेट में सबसे ऊपर लिया जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। लेकिन वो एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें आईपीएल में कप्तानी का मौका नहीं मिल सका।
क्रिस गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पदार्पण किया, उनका रिकॉर्ड भी काफी जबरदस्त रहा।
लसिथ मलिंगा एक मैच जिताने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है, लेकिन उन्होंने कभी भी कप्तान बनने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ।
लेग स्पिनर चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से काफी लंबे समय तक खेले, उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा। लेकिन उसके बावजूद वो कभी टीम के कैप्टन नहीं बन सके।