भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग में तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाने वाला है। आइए जानते है तीसरे टी20 से जुड़ी खास बातों के बारे में।
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच आज यानी 14 दिसंबर 2023 को तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाने वाला है। यह मैच भारत के लिए करो या मरो मैच होने वाला है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। वहीं दूसरे टी20 मैच में अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के चलते मैच को 5 विकेटों से जीता था।
दूसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए थे। बारिश के चलते मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस के चलते आया था।
दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के चलते 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य मिला हुआ था। इस लक्ष्य को चेज करते हुए अफ्रीका ने सिर्फ 5 विकेट पर 154 रन बना लिए थे।
3 मैचों की टी20 सीरीज में अगर भारत तीसरा टी20 मैच जीतता है तो वह इस सीरीज में बराबरी कर लेगा। वहीं अगर भारत तीसरा टी20 मैच हारेगा तो वही सीरीज भी हार जाएगा।
बतौर कप्तान, सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीत के साथ दौरे की शुरुआत की थी। अब देखना होगा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिल रही चुनौती को सूर्या कैसे हैंडल करते है।
बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह पर नजर होने वाली है। वहीं गेंदबाजी में सिराज, अर्शदीप, मुकेश और जडेजा पर निगाहें होंगी।