दिल रहेगा हेल्दी, लाइफस्टाइल में करें 5 बदलाव


By Ram Janam Chauhan24, Feb 2025 12:56 PMnaidunia.com

अगर आप दिल को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं, तो लाइफस्टाइल में ये 5 बदलाव करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-

रोजाना वॉक करें

दिल को फिट रखने के लिए रोजाना 30 मिनट वॉक करें। ऐसा करने से दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।

हेल्दी डाइट का सेवन करें

दिल को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी फूड्स खाएं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

स्मोकिंग करने से बचें

स्मोकिंग करना फेफड़ों और दिल के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में जल्द से जल्द इस आदत को छोड़ने की कोशिश करें।

ज्यादा तनाव लेने से बचें

ज्यादा तनाव लेने से दिल और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए, तनाव दूर करने के लिए रोजाना ध्यान करना फायदेमंद हो सकता है।

भरपूर नींद लें

आज के दौर में लोग काम में व्यस्त होने के कारण रात में देरी से सोते हैं, लेकिन ऐसा करने से दिल पर बुरा असर हो सकता है। इसलिए, रोजाना 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको दिल से संबंधित समस्याएं पिछले कई दिनों से है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

तुरंत नींद लाने के लिए क्या करें?