चेहरे की झाइयों में असरदार है यह अनोखा मसाला


By Ram Janam Chauhan24, Feb 2025 12:18 PMnaidunia.com

बढ़ते तनाव और प्रदूषण के कारण त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इस अनोखे मसाले का इस्तेमाल करने से चेहरे की झाइयों को कम करने में मदद मिल सकती है।

जायफल के फायदे

जायफल एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, ए और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो चेहरे की झाइयों को दूर करने में मदद कर सकता है।

जायफल फेस पैक के फायदे

अगर आप जायफल फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे झाइयों, दाग-धब्बों और पिगमेंटशन को कम करने में मदद मिल सकती है।

जायफल फेस पैक कैसे बनाएं?

जायफल फेस पैक बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत होगी जैसे कि 1 चम्मच जायफल पाउडर, 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद।

जायफल फेस पैक कैसे लगाएं

इन सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद पेस्ट को झाइयों वाले स्थान पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद साफ कर लें।

झाइयों के लिए जायफल तेल

झाइयों को दूर करने के लिए जायफल का तेल लगाना भी फायदेमंद हो सकता है। इससे स्किन को मुलायम बनाने और ग्लोइंग बनाने में सहायता मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको जायफल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इसे इस्तेमाल या सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Stamina बढ़ाने के लिए रामबाण ये 5 आसान योगासन