Low GI से भरपूर हैं ये 5 वेजिटेबल्स, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल


By Ram Janam Chauhan13, May 2025 02:20 PMnaidunia.com

शुगर लेवल कंट्रोल रखना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

पालक करें सेवन

पालक आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से शरीर में खून बढ़ाने और भूख कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 15 होता है।

लौकी करें सेवन

लौकी में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जिसके कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 15 होता है।

भिंडी का करें सेवन

भिंडी में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही माना जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 7-8 होता है।

करेला करें सेवन

करेला शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन संतुलित रखने में मदद मिल सकती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 18 होता है।

पत्ता गोभी करें सेवन

पत्ते गोभी में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा हाई होती है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 10 होता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए सब्जियों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

लाल केला सेहत के लिए है अमृत, जानें खाने के फायदे