हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ पौधे लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। पौधे लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
क्रासुला का पौधा धन प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस पौधे पर मां लक्ष्मी का वास होता है।
स्कैन का प्लांट घर में लगाने से कई तरह की समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। जिस घर में स्कैन का प्लांट होता है इस घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है।
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा काफी शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।
बैम्बू का प्लांट घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस पौधे को लगाने से करियर में खूब तरक्की प्राप्त होती है।
लक्ष्मणा के पौधे को घर में बड़े गमले में लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से घर में धन की वर्षा होती है।