जीवन में अक्सर ऐसा समय आता है जब आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। आइए जानते है आर्थिक संकट को कैसे दूर कर सकते है।
आर्थिक संकट को दूर करने के लिए आप इन कारगर उपायों को आजमा सकते है। ये उपाय जल्द ही आर्थिक संकटों को दूर करता है।
अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे है, तो 5 पीपल के पत्तों को लेकर उन पर चंदन लगाएं और फिर बहती नदी में बहा दें।
यदि आपको व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है, तो कौड़ियो को हल्दी के घोल में भिगो कर पूजा घर में रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
मान्यताओं के अनुसार लाल कपड़े में सुपारी को बांधकर तिजोरी में रखने से धन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप गाय माता को रोटी भी खिला सकते है।
मान्यताओं के अनुसार घर में शाम के समय कपूर का दीपक जलाने से वास्तु दोष और आर्थिक संकट दूर होता है।