महिलाओ में खून के कमी की समस्या होना आम है। ऐसे में चक्कर आना, थकान महसूस होना और शरीर में कमजोरी हो सकती है। आज हम ऐसे 5 बड़े कारण के बारे में बताएंगे-
महिलाओं में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग और गर्भावस्था के दौरान खराब खान-पान होना।
विटामिन बी-12 कम होने की वजह से शरीर में खून बनने की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। आमतौर पर इस विटामिन की कमी शाकाहारी महिलाओं में ज्यादा हो सकती है।
महिलाओं के शरीर में फोलिक एसिड कम होने के कारण रेड ब्लड सेल्स कम बन सकते हैं। जिसके कारण खून के कमी की समस्या हो सकती है।
अगर किसी भी महिला को पीरिड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग आती है, तो यह शरीर में खून कम होने की सबसे बड़ी वजह हो सकती है।
कई बार शरीर में खून की कमी पेट संबंधी समस्याओं के कारण हो सकता है। ऐसे में रोजाना पर्याप्त पानी का सेवन बहुत जरूरी है।
अगर आपको खून कम होने की समस्या काफी लंबे समय है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com