घर की गरीबी दूर करने के लिए काफी हैं ये 5 मंत्र


By Sahil06, Feb 2024 06:15 PMnaidunia.com

आर्थिक तंगी से परेशान लोग

कुछ लोग खूब मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को कुछ उपाय अपनाकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए।

धन प्राप्ति के मंत्र

ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के कई मार्ग बताए गए हैं। कुछ शुभ मंत्रों का जाप करके आप अपने जीवन से पैसों की तंगी को दूर कर सकते हैं।

पैसों की किल्लत होगी दूर

धन प्राप्ति के लिए ऊँ धनाय नम: को असरदार माना जाता है। पूरा ध्यान लगाकर पूजा के समय इस मंत्र का जाप करें और आपको जल्द ही असर देखने को मिलेगा।

मां लक्ष्मी का मंत्र

शास्त्रों में भी उल्लेख मिलता है कि धन की देवी लक्ष्मी को माना जाता है। उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए ‘ऊँ लक्ष्मी नमः’ का जाप करना शुरू कर दें।

धन प्राप्ति का शक्तिशाली मंत्र

यदि तमाम कोशिश करने के बाद भी पैसों से जुड़ा नुकसान हो रहा है तो ‘ऊँ लक्ष्मी नमो नमः’ का जाप करें। यह मंत्र आपकी किस्मत खोल सकता है।

माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

धन की देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए ‘लक्ष्मी नारायण नमः’ का जाप करें। यकीन मानिए कि यह मंत्र पैसों की किल्लत से छुटकारा दिला सकता है।

धन प्राप्ति के खुलेंगे मार्ग

धन लाभ के लिए ‘धनाय नमो नम:’ मंत्र का जाप भी आप कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप भी आप पूजा करते समय कर सकते हैं।

नियमित करें जाप

उपरोक्त 5 मंत्रों का जाप नियमित करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा। इतना ही नहीं, इसका सकारात्मक असर आपको बेहद जल्द देखने को मिल सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मौनी अमावस्या के बाद करोड़पति बनेंगे 4 राशि वाले, बनने वाला है धन संयोग