80 की उम्र में भी दिमाग दौड़ेगा, बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज


By Sahil12, Dec 2023 01:55 PMnaidunia.com

फिजिकल एक्टिविटी का अभाव

खराब लाइफस्टाइल के साथ ही, लोगों ने फिजिकल एक्टिविटी भी काफी कम कर दी है। इसकी वजह से डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

ब्रेन एक्सरसाइज

खानपान की गलत आदतों का बुरा असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज रोजाना करें।

क्या होती है ब्रेन एक्सरसाइज?

एक्सरसाइज का नाम सामने आते ही लोगों के दिमाग में कसरत और मुश्किल व्यायाम की छवि बनती है। खैर, ब्रेन एक्सरसाइज के अंतर्गत शांत मन से बैठकर किए जाने वाले ज्यादातर व्यायाम आते हैं।

मेडिटेशन करें

ब्रेन को एक्टिव और तेज करने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं। इसकी मदद से बढ़ती उम्र का असर दिमाग पर कम पड़ता है।

पसंद की चीजें करें

ब्रेन को रिलैक्स करने का बेस्ट तरीका है कि आप कुछ अपनी पसंदीदा चीजें करें। इसमें नई भाषा सीखना, संगीत जैसी कई चीजें शामिल है।

स्क्वॉट्स लगाएं

एक रिसर्च में पता चला है कि 5 से 10 मिनट तक स्क्वॉट्स लगाने से दिमाग को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसका फायदा शरीर को भी मिलता है।

विजुअलाइजेशन की प्रैक्टिस

इमेजनरी चित्र या किसी चीज की कल्पना करने से मन को खुश रखा जा सकता है। ऐसा करने से दिमाग को एक्टिव रखने में भी मदद मिलती है।

दिमाग से जुड़े खेल

यदि आप चाहते हैं कि आपका दिमाग उम्र से पहले बूढ़ा न हो तो इसके लिए दिमाग से जुड़े कुछ गेम्स जरूर खेलें। उदाहरण के तौर पर रोजाना कुछ नया पढ़ें, पजल गेम खेलें या चैस जैसे गेम्स भी आप खेल सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये लोग भूलकर न खाएं मटर, जान लें नुकसान