सर्दियों के मौसम में हरी मटर की सब्जियां काफी बनती है। शरीर के लिए मटर फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
मटर में कई पोषक तत्व पाए जाते है। मटर में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन- डी, और पैंटोथैनिक एसिड पाया जाता हैं।
आइए जानते है किन लोगों के लिए हरी मटर का सेवन नुकसानदायक हो सकता है और शरीर में समस्याओं को बढ़ा सकता है।
अगर आप अधिक मात्रा में हरी मटर का सेवन करते है, तो डायरिया की समस्या होने की अधिक संभावना बढ़ जाती है।
जिस व्यक्ति को चोट लगी हो उसे हरी मटर का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि मटर खाने से घाव जल्दी नहीं भरता है।
जो लोग यूरिक एसिड के मरीज है उनको हरी मटर का सेवन नहीं करना चाहिए। मटर खाने से यूरिक एसिड हाई होता है।
अगर आप एक किडनी के रोगी है, तो भी मटर के सेवन से परहेज करें। मटर खाने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है।