ध्यान यानी मेडिटेशन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसकी मदद से आपको स्ट्रेस और चिंता से छुटकारा मिल सकता है।
मेडिटेशन करने का सही तरीका बेहद कम लोग जानते हैं। जब भी आप ध्यान करने की कोशिश करें तो कुछ जरूरी बातों का दिमाग में रखें।
मेडिटेशन करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप किसी शांत जगह का चुनाव करें। यदि आप शोर वाले स्थान पर बैठेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है।
कुछ लोग ध्यान लगाते समय भी ख्यालों में खो जाते हैं। ऐसे लोगों को मेडिटेशन करने के दौरान टाइमर लगाना नहीं भूलना चाहिए।
मेडिटेशन करने का सही तरीका होता है कि आप अपने सांसों पर ध्यान लगाएं। ऐसा आप चाहे 5 मिनट ही कर लें, लेकिन आपको फायदा मिलेगा।
मेडिटेशन पर फोकस करने के लिए आप सांसों की गिनती भी कर सकते हैं। इस एक टिप्स को मानने से आपको मानसिक तनाव से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।
ज्यादातर लोगों के दिमाग में कोई न कोई विचार जरूर चलता रहता है। हालांकि, मेडिटेशन करने के लिए बेहद जरूरी है कि आप सबसे पहले अपने दिमाग को शांत करें।
एक बार मेडिटेशन करने की आदत लगने के बाद आप इसके समय को भी बढ़ा सकते हैं। ऐसा करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा।