विटामिन ई में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को नमी, पोषण और ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। ऐसे में इसे चेहरे पर लगाते समय इन 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए-
विटामिन ई दिखने में गाढ़ा और ऑयली होता है, जिसके कारण अगर आप इसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो आपके चेहरे को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
कई लोग विटामिन ई सीधे चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को नुकासनदेह हो सकता है।
अगर आप विटामिन ई को दिन के समय इस्तेमाल करते हैं और धूप में जाते हैं, तो इससे आपकी त्वचा का रंग काला हो सकता है।
कई लोग विटामिन ई रोजाना चेहरे पर लगाते हैं, ऐसे में एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए, इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ऐसे में विटामिन ई को चेहरे पर लगाने से आपको दाग-धब्बों और झुर्रियों की समसया हो सकती है।
अगर आपको चेहरे पर विटामिन ई लगाने से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com