किडनी शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मददगार है, लेकिन किडनी जब ठीक से काम नहीं करती, तो इससे सुबह के समय ये 5 लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
रात भर आराम करने के बावजूद सुबह थकान और कमजोरी महसूस होना, किडनी के खराब होने की ओर इशारा करता है।
किडनी खराब होने पर सुबह के समय यूरिन करने के दौरान झाग बन सकती है। इसलिए, इस लक्षण को भूलकर इग्नोर ना करें।
सुबह उठने के बाद अगर आंखों और पैरों के आस-पास सूजन हो रहा है, तो यह किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है।
किडनी ब्लड प्रेशर को कंटोल करने में मदद करती है, लेकिन, खराब स्थिति में ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।
किडनी खराब होने के कारण शरीर में विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिसके कारण सबुह के समय मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है।
अगर आपको सुबह के समय ये लक्षण महसूस होते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com