बेहद गुस्से वाले होते हैं इन 5 राशियों के लोग


By Prakhar Pandey07, Jul 2023 01:59 PMnaidunia.com

गुस्सा

गुस्सा लगभग हर किसी को आता है। आज हम आपको बताएंगे ज्योतिष के अनुसार सबसे ज्यादा गुस्सा करने वाली 5 राशियों के बारे में।

ज्योतिष

ज्योतिष के अनुसार कई ऐसी राशियां है जिनके जातक बेहद गुस्से वाले होते है। गीता में भी लिखा हैं कि क्रोध करने से व्यक्ति अपना काफी कुछ खो देता है। गुस्से में व्यक्ति अर्थहीन बातें करने लगता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शुरू से ही काफी गुस्सैल स्वभाव के होते है। गुस्सा आने पर वृषभ राशि के जातक काफी अग्रेसिव हो जाते है। इस राशि के लोग जायज बातों पर गुस्सा करते है और जल्द शांत भी होते है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग गुस्सा करने से बचते है। वृश्चिक राशि के जातक जल्दी गुस्सा नहीं करते है लेकिन अगर एक बार इन्हें गुस्सा आ जाए तो ये सामने वाले को गलत महसूस करवाने में जरा भी पीछे नहीं हटते है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक गुस्से में अक्सर ऐसा कुछ कर देते हैं, जिसे लेकर उन्हें आगे चलकर पछतावा भी होता हैं। इस राशि के लोगों का गुस्सा भी जल्दी शांत नहीं होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भी जल्दी गुस्सा आता है। इस राशि के लोग गुस्से में अपने सामने वाले को अपमानित करने में सारी हदें पार कर देते है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों भी गुस्सा आने पर बेहद खतरनाक होते है। गुस्से में मकर राशि के जातक अपने सामने वालों को अपमानित करने की कोई कसर नहीं छोड़ते है।

क्रोध

भगवान श्रीकृष्ण काम, क्रोध और लाभ को नरक के तीन द्वार मानते हैं। गीता के अनुसार क्रोध से इंसान का जीवन दुखों दर्द और पीड़ा से भर जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आसन से जुड़े नियमों का पालन करने से मिलता है मनचाहा फल