ज्योतिष शास्त्र में राशियों का खास महत्व होता है। कुल 12 राशियां होती हैं, जिसके आधार पर लोगों के स्वभाव और भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है।
वैसे तो सभी राशि वालों की कुछ विशेषता होती है। हालांकि, ज्योतिष में यह जानकारी भी दी गई है कि सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली राशियां कौन सी हैं।
इस राशि के जातकों को झूठ बोलने में माहिर माना जाता है। अगर इन्हें कभी झूठ बोलने की जरूरत होती है तो ये आसानी से अपना काम कर देते हैं।
कर्क राशि वालों को काफी तेज माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, इस राशि के जातकों पर कोई संकट आता है तो ये झूठ बोलकर चीजों को तुरंत बदल देते हैं।
इस राशि वालों को मनमौजी किस्म का माना जाता है। मिथुन राशि के जातक किसी की बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। कहा जाता है कि उनका झूठ नहीं पकड़ा जाता है।
सिंह राशि वालों को भी झूठ बोलने में उस्ताद माना जाता है। इस राशि के लोग अपनी बात को इतने आत्मविश्वास से रखते हैं कि सामने वाले आसानी से भरोसा कर लेते हैं।
कुंभ राशि वालों के लिए झूठ बोलना कला की तरह है। इनके मुंह से निकली बातों पर लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं, क्योंकि ये झूठ भी आत्मविश्वास के साथ बोलते हैं।
मीन राशि वालों को लेकर कहा जाता है कि ये खुद के बारे में सोचते हैं। अपनी बातों को मनवाने के लिए मीन राशि वाले दूसरों के सामने अच्छे बनने का नाटक करते हैं।