कैसे पता चलेगा कि प्रोस्टेट संक्रमण हो गया है?


By Ram Janam Chauhan22, Jan 2025 01:26 PMnaidunia.com

प्रोस्टेट इन्फेक्शन होने पर पुरुषों में कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिसे सामान्य समझकर कई लोग इंग्नोर कर देते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-

क्यों होता है प्रोस्टेट इंफेक्शन?

अक्सर पुरुषों को प्रोस्टेट इंफेक्शन बैक्टीरियल संक्रमण, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण हो सकता है।

पेशाब के दौरान जलन

पेशाब करने के दौरान जलन महसूस होना प्रोस्टेट इन्फेक्शन का सामान्य लक्षण है। जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

पेल्विक फ्लोर में दर्द होना

अगर पेल्विक एरिया, जांघों या लोअर बैक में दर्द की शिकायत रहती है, तो यह प्रोस्टेट इन्फेक्शन का लक्षण होता है।

बार-बार पेशाब महसूस होना

अगर आपको बार-बार पेशाब महसूस होता है, तो यह प्रोस्टेट इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। इसलिए, इसे भूलकर इंग्नोर ना करें।

पेशाब में खून आना

कई लोगों को पेशाब करने के दौरान खून की समस्या हो सकती है। यह प्रोस्टेट इंफेक्शन का मुख्य लक्षण होता है।

संबंध बनाने के दौरान दर्द होना

प्रोस्टेट इन्फेक्शन होने की वजह से पुरुषों को संबंध बनाने के दौरान दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए, ऐसा होने पर इसे बिल्कुल इग्नोर ना करें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होता है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

शुगर में प्याज खाना चाहिए या नहीं?