खानपान की गलत आदत और एक्सरसाइज न करने की वजह से लोग मोटापे की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए पेट की चर्बी कम करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है।
आज हम आपको बता रहे हैं कि कुछ हरी चीजें खाकर पेट की चर्बी को बेहद कम समय में कैसे कम किया जा सकता है। हालांकि, आपको कुछ अन्य बातों का ध्यान भी रखना होगा।
खाना खाने के बाद अक्सर लोग इलायची खाते हैं। इसका सेवन करना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। वजन कम करने वालों को रोजाना इलायची खानी चाहिए।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि करी पत्ता का सेवन करके बॉडी को डिटॉक्स करना बेहद आसान होता है।
वेट लॉस के लिए ग्रीन टी को फायदेमंद ड्रिंक माना जाता है। इसका सेवन करने से फैट बर्न में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन हरी मिर्च खाने से मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है। वेट लॉस के लिए आप रोजाना 2 से 3 हरी मिर्च खा सकते हैं।
इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई पाए जाते हैं। वेट लॉस जर्नी में मूंग दाल को खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से वजन आसानी से कम हो सकता है।
यहां दी गई सूचना जानकारी के उद्देश्य से दी गई है। इस पर अमल करने से पहले हेल्थ विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है।
वजन कम करने के लिए आप कुछ हरी चीजों का रोजाना सेवन कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ