सभी महिलाओं को लंबे और घने बाल पसंद होते हैं, लेकिन यही बाल अगर चेहरे पर आए, तो उनकी खूबसूरती कम हो सकती है। ऐसे में इन 5 देसी नुस्खों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
इसे इस्तेमाल करने के लिए चीनी को अच्छे से पीस लें, इसके बाद नींबू रस मिलाकर पेस्ट बनाएं, चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद साफ कर लें।
बेसन और ओट्स का इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच ओट्स, 2 चम्मच बेसन लें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद साफ कर लें।
इसे तैयार करने के लिए अंडे का सफेद हिस्सा लें, फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसके बाद चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद साफ कर लें।
इसे बनाने के लिए पपीते को अच्छे से मिक्स करें और उसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं, फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 10-20 मिनट बाद साफ कर लें।
मसूर दाल को पीसकर बनाएं और 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। इसके बाद हल्के हाथों से इसे चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद पानी से साफ कर लें।
अगर आपको बताए गए किसी भी नुस्खे से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com