5 तरीकों से लगाएं नारियल का तेल, बालों का झड़ना होगा बंद


By Arbaaj23, Mar 2025 04:13 PMnaidunia.com

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। नारियल तेल बालों में पांच तरीकों से लगाया जा सकता है।

गर्म करके लगाएं नारियल तेल

झड़ते बालों को रोकने के लिए नारियल तेल को गर्म करें और फिर हल्का गुनगुना होने पर बालों में लगाएं। इस तेल को रात भर लगा रहने दें फिर सुबह शैंपू करें।

प्याज और नारियल तेल

दूसरा तरीका प्याज के साथ का है। नारियल तेल में प्याज का रस मिलाएं और गर्म करें। अब इस तेल को बालों में लगाएं।

आंवला और नारियल तेल

नारियल तेल का इस्तेमाल आंवला के साथ भी कर सकते हैं। तेल में आंवला पाउडर मिलाएं और थोड़ा सा पकाएं। फिर इसे बालों में इस्तेमाल करें।

करी पत्ता और नारियल तेल

नारियल तेल में 5-7 करी पत्ता डालें और तेल को गर्म करें और फिर पत्तों को अलग करके बालों में नारियल का तेल लगाएं।

मेथी दाना और नारियल तेल

मेथी दाना बालों के लिए अच्छा माना जाता है। नारियल तेल में आधा चम्मच मेथी दाना डालकर तेल को गर्म करें फिर उसे बालों में लगाएं।

बालों का झड़ना कम

इन पांच तरीकों से बालों में नारियल का तेल लगाया जा सकता है। नारियल तेल लगाने से झड़ते बाल काफी हद तक कम होने लगते हैं।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट की चर्बी होगी छूमंतर, रोजाना 10 मिनट करें ये 5 एक्सरसाइज