गलत जीवनशैली और ज्यादा फास्ट फूड्स खाने की वजह से फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ते जा रही है। ऐसे में इस फल का सेवन करना फयादेमंद हो सकता है।
बड़हल को आयुर्वेद में औषधीय फल माना जाता है, इसे लकूचा और मंकी जैक भी कहा जाता है। इसे रोजाना खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।
इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और अन्य पोषक तत्व लिवर में जमी गंदगी को बाहर निकाल डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं।
फैटी लिवर कई बार खराब पाचन की वजह से हो सकता है। ऐसे में अगर बड़हल का सेवन करते हैं, तो पाचन मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
फैटी लिवर होने की वजह से कई बार लोगों को सूजन होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे रोजाना खाने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।
बड़हल को सब्जी के रूप में पकाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही, इसके चूर्ण को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं या इसके रस को रोजाना एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
अगर आपको बड़हल के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com