पनीर सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके बावजूद भी इसका सेवन कई लोगों के लिए नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं किन लोगों को पनीर नहीं खाना चाहिए?
पनीर का सेवन करने से उन 5 लोगों को परहेज चाहिए, जो ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं कि पनीर का सेवन उसको बढ़ाता हो।
अगर आप किडनी के मरीज है, जो पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, पनीर में हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो समस्या को बढ़ा सकता है।
पनीर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट और नमक की मात्रा अधिक होती है।
अगर किसी को दस्त की समस्या भी है, तो पनीर खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, हाई प्रोटीन से दस्त की समस्या बढ़ सकती है।
यदि किसी का पाचन खराब रहता है या पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती है, तो पनीर का सेवन कम से कम करना चाहिए।
कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को पनीर का भी सेवन नहीं करना चाहिए। पनीर खाने से एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती है।
इन 5 लोगों को पनीर खाने से बचना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ