गर्मियों के मौसम में पौधे घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। घर को ठंडा रखने के साथ ही यह घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देते हैं। यह घर के वातावरण को शुद्ध करने में मदद करते हैं।
अगर आप भी घर पर पौधे लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके घर को रॉयल लुक देने में मदद करेगी। साथ ही यह घर के वातावरण के लिए भी अच्छे हैं।
घर में इसे कांच की बोतलों में सजाएं। फेंगशुई में इसे सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसे आप खिड़कियों के पास लगाएं। इससे घर को रॉयल लुक देने में मदद मिलती है।
घर को रॉयल लुक देने के लिए पीस लिली लगा सकते हैं। इसके सफेद फूल और गहरे पत्ते घर के वातावरण को शुद्ध कर देंगे। यह देखने में भी काफी अच्छी लगता है।
घर को बेहतरीन लुक देने के लिए फिडल लीफ फिग का पौधा लगा सकते हैं। इसे सिंगल ट्रंक और बड़े पत्ते देखने में काफी कमाल के लगते हैं।
घर को रॉयल लुक देने के लिए एरेका पाम का पौधा लगाएं। यह पौधा आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ा देता है। यह देखने में बड़े होते हैं और कमरे को क्लासी लुक देता है।
घर को रॉयल लुक देने के लिए आप स्नेक प्लांट लगा सकते हैं। इस पौधे को आप कड़ी धूप और छाव कहीं भी रख सकते हैं। यह गैलरी से लेकर रूम तक की शोभा बढ़ाता है।
घर को रॉयल लुक देते हैं ये 5 पौधे। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ