अगर आपके कमर का मोटापा ज्यादा बढ़ गया है, तो यह देखने में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में इन उपायों के जरिए कमर के मोटापे को कम करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप दिन में 30-60 सेकंड तक प्लैंक करते हैं, तो इससे आपके पेट की आस-पास की मांसपेशियों को मजबूत और चर्बी कम करने में सहायता मिल सकती है।
सुबह उठकर चाय या कॉफी की बजाय गुनगुने पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, इससे कमर को पतली बनाने में मदद मिल सकती है।
डाइट से मैदा, फ्राइड चीजें, कोल्ड ड्रिंक्स को निकाल दें, इसके बदले फल, हेल्दी जूस और संतुलित आहार सेवन करें।
मोटी कमर को पतली बनाने के लिए साइड क्रंचेस करना बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसे कम से कम 2-3 सेट जरूर करें।
अगर आप मोटी कमर से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ऐसे में रात के समय हल्का भोजन खाएं। इससे वजन को संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको किसी भी नुस्खे से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com