अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो डाइट में 5 पोटैशियम से भरपूर फलों को शामिल करना चाहिए। ये फल बीपी कंट्रोल कर सकते हैं।
फल का सेवन करने से कई समस्याएं कम होती है। जिन फलों में पोटैशियम पाया जाता है वो हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करते हैं।
केले सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। केला खाने से हाई ब्लड प्रेशर तुरंत नॉर्मल हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डाइट में संतरा शामिल करना चाहिए। संतरा खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
अमरूद एक स्वादिष्ट फल है। इस फल का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में आसानी से मदद मिल सकती है।
एवोकाडो का सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है, क्योंकि पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही, हार्ट भी दुरुस्त रहता है।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में करने के लिए खुबानी का सेवन भी किया जा सकता है। खुबानी में भी पोटैशियम भरपूर होता है।