आज कल लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने, ज्यादा देर तक फोन चलाने और खराब लाइफस्टाइल के कारण आँखों की रौशनी समय से पहले कम होने लगी है।
ऐसे में आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे, जिससे आंखों की रोशनी ठीक होने लगेगी।
इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह रात में देखने की क्षमता को भी सुधारता है।
पालक, मेथी, ब्रोकली और सरसों जैसी सब्जियों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन होते हैं, जो आंखों को यूवी किरणों से बचाते हैं।
इनमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो आंखों को सूखने से बचाता है। रोजाना 4-5 बादाम और 2 अखरोट खाना फायदेमंद होता है।
इन फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे आंखों की रोशनी अच्छी रहती है।
अंडे में विटामिन ए, ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और जिंक होते हैं, जो आंखों के रेटिना को मजबूत बनाते हैं। रोज एक अंडा खाने से देखने की क्षमता लंबे समय तक तेज बनी रहती है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com