शरीर में चर्बी का जमाना सेहत के लिए बुरा संकेत माना जाता है। इसके साथ ही, चर्बी जमने से शरीर का शेप खराब होने लगता है। अगर आपके भी शरीर में चर्बी जम रही है, तो उसे कम करने की कोशिश करे।
चर्बी को कम करने के लिए प्रोटीन रिच फूड्स फायदेमंद साबित होता है। डेली डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करें।
जिद्दी चर्बी को पिघलाने के लिए डाइट में सोयाबीन को शामिल करना चाहिए। दरअसल, सोयाबीन में प्रोटीन भरपूर पाया जाता है।
शरीर की चर्बी को कम करने के लिए डाइट में टोफू भी शामिल कर सकते है। टोफू खाने से शरीर की चर्बी तेजी से पिघलती है।
दूध से बनी चीजों में प्रोटीन काफी पाया जाता है। ऐसे में अगर चर्बी को कम करना है, तो दूध वाली चीजों का जरूर सेवन करें।
चर्बी कम करने के लिए आप डाइट में अंडे शामिल कर सकते है, क्योंकि अंडे में हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है।
चर्बी को पिघलाने के लिए दाल के तौर पर राजमा का सेवन करना चाहिए। राजमा एक प्रोटीन रिच फूड है, जो चर्बी को कम कर सकता है।
हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ