5 राजयोगों के महासंयोग से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत


By Shivansh Shekhar06, Apr 2024 06:00 PMnaidunia.com

नवरात्रि का त्योहार

जल्द ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है जिसके चलते कई ग्रहों की चाल में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। उनमें 5 शुभ राजयोग का निर्माण भी शामिल है।

5 ग्रहों का संयोग

चैत्र नवरात्रि यानी 9 अप्रैल को 5 शुभ संयोग बनने जा रहा है जिसमें लक्ष्मी नारायण योग, शश राजयोग, बुधादित्य राजयोग, मालवाय राजयोग और गजकेसरी योग का संयोग बन रहा है।

पांचों की युति

ऐसे में 5 शुभ संयोग के बनने से काफी फल मिल सकता है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य जल्द ही उदय होने की संभावना है।

लाल ग्रह की शुभ युति

लेकिन मंगल और शनि कुंभ राशि में अप्रैल के अंत तक विराजमान रहने वाले हैं जिससे कई योग का निर्माण होने जा रहा है। इससे कुछ राशियों को फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि के जातक

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छा बीतने वाला है। दो योगों की युति से आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के जातक के जीवन में सुख की प्राप्ति होने वाली है। ऐसे में इस समय आपको कहीं से धन योग के संकेत बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि के जातक

कर्क राशि वालों के लिए 5 राजयोगों का संयोग फल लेकर आने वाले हैं। आपके रुके हुए सारे कार्य जल्द ही पूरे हो सकते हैं साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे 5 चमत्कारी मंत्र