आजकल लोगों में शरीर तोंद निकलने की काफी समस्या हो रही है। इस समस्या से हर वर्ग की महिलाएं और पुरुष परेशान है।
लटकता हुआ तोंद इंसान की अच्छे खासे लुक को खराब कर देता है। जिसकी वजह से कपड़ों को भी सोच समझ कर पहनते है।
अगर आप रोजाना अनहेल्दी चीजों का सेवन करते है, तो इसके कारण भी पेट का तोंद निकल सकता है। अनहेल्दी खानों को फैट काफी पाया जाता है।
अच्छी सेहत के लिए भरपूर नींद का भी होना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना अच्छी नींद नहीं लें पा रहे है, तो तोंद निकल जाती है।
कई लोगों के तोंद निकलने का कारण शराब भी होता है। रोजाना शराब का सेवन करने से सेहत तो खराब होती है इसके साथ तोंद भी निकलने लगती है।
तोंद निकलने का एक कारण तनाव भी होता है क्योंकि तनाव लेने से कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होते है जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है।
तोंद निकलने की अधिक समस्या उन लोगों में होती हैं, जो दिनभर बैठे रहते है। दिनभर बैठने के कारण तोंद निकलने के अधिक संभावनाएं होती है।
इन पांच कारणों से तोंद निकलने की समस्या होती है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ