अगर आपको पैरों में अक्सर झनझनाहट, भारीपन या सु्न्नपन महसूस होता है, तो यह पैरों की नसें कमजोर होने के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं, पैरों की नसें कमजोर होने की 5 मुख्य वजह-
शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने के कारण सूजन, कमजोरी और झनझनाहट की समस्या हो सकती है।
कई बार पैरों की नसों में सुन्नपन कम ब्लड सर्कुेलेशन के कारण हो सकता है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल एक बार जरूर जांच कराएं।
कई बार ज्यादा वजन और कोलेस्ट्रॉल के कारण पैरों की नसों में ब्लॉकेज हो सकती है, जिससे हाथ पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
अगर आप लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे या खड़े हैं, तो इससे आपके पैरों की नसें कमजोर हो सकती हैं।
अक्सर बढ़ती उम्र के साथ पैरों की नसों में सूजन हो सकती है। जिससे कई बार दर्द और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
अगर आपको कमजोर नसों की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com