ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण होते हैं। आइए जानते हैं किन 5 मुख्य कारणों से ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ने की संभावना अधिक होती है।
शरीर में ब्लड प्रेशर सामान्य रहना जरूरी होता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट पर बुरा असर पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक तक का खतरा होता है।
हाई ब्लड प्रेशर वालों को तनाव लेने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि तनाव के कारण शरीर में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों को कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करनी चाहिए। कैफीन शरीर में जाते ही ब्लड प्रेशर को बढ़ने लगता है।
कई बार ज्यादा मात्रा में एक्सरसाइज करने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हालांकि, इस स्थिति में बढ़ने वाला बीपी अस्थाई होता है।
डिहाइड्रेशन के कारण भी अचानक ही शरीर में ब्लड प्रेशर का लेवल बढ़ सकता है। इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहे।
बॉडी में तीव्र दर्द होने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, क्योंकि तेज दर्द से तनाव का स्तर बढ़ जाता है, जिससे जिससे ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है।
इन 5 कारणों से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ