चेहरे पर सूजन खुद से नहीं आती है उसके पीछे कई कारण हो सकते है, जिसके बारे में लोगों को कम ही पता होता है।
चेहरे की सूजन पलकों, गालों और होठों पर सबसे अधिक स्पष्ट होती है और आमतौर पर कुछ घंटों के भीतर गायब हो जाती है, हालांकि कुछ मामलों में, सूजन आपकी गर्दन और गले तक फैल सकती है।
जब कोई तनाव महसूस करता है, तो आपकी एर्डेनल ग्रंथियां सामान्य से अधिक कोर्टिसोल का उत्पादन करती हैं, जिससे चेहरे की सूजन हो सकते हैं।
अगर आप कम नींद ले रहे हैं, तो भी चेहरे पर सूजन आ सकती है। नींद की कमी से शरीर में जितना भी तरल पदार्थ होते हैं वो एक जगह जमा हो जाते हैं, जिसकी वजह से सूजन नजर आ सकती है।
चेहरे पर सूजन आने का एक कारण साइनस भी हो सकती है। साइनस के कारण नाक के अंदर प्रेशर बनता है। साथ ही, चेहरे पर भी सूजन आ जाती है।
बार चेहरे पर सूजन कीड़े-मकोड़े के काटने से भी हो सकती है। कीड़े-मकोड़े के डंक मारने के कारण चेहरा सूज जाता है।
फूड एलर्जी के कारण भी आपके चेहरे पर सूजन हो सकती है। मछली, नट और डेयरी आमतौर पर इसे ट्रिगर कर सकते हैं।
इन 5 कारणों से चेहरे पर सूजन आ सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ