क्रिकेट की दुनिया का बादशाह विराट कोहली को कहा जाता है। टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 सभी फॉर्मेट में किंग कोहली का बल्ला आग की तरह उबला है।
कोई भी ऐसा रिकॉर्ड नहीं, जो विराट कोहली ने अपने नाम दर्ज नहीं किया हो। विराट कोहली ने हरेक देश में जाकर विपक्षी टीमों के छक्के छुड़ाए हैं।
आज हम आपको विराट कोहली के 5 ऐसे आइकॉनिक रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिसका टूटना इस पीढ़ी में लगभग नामुमकिन जैसा ही है। आइए उसपर एक नजर डालें।
विराट कोहली एकमात्र टीम इंडिया के खिलाड़ी हैं जिनके नाम 95 लगातार मैचों में 72.65 का औसत रहा है। इस दौरान कोहली ने 5449 रन बनाए हैं।
विराट कोहली भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने ODI में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 95 मैचों में 21 शतक मारे हैं।
95 मैच खेलने के बाद भी विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 98.28 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। कोहली का यह रिकॉर्ड शानदार रहा है।
किंग कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने चेज करते हुए वन डे क्रिकेट में बतौर कप्तान 3010 रन 52 मैचों में बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 83.63 रहा है।
विराट कोहली एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने बतौर कप्तान सबसे तेज 5 हजार रन बनाए हैं। यह आंकड़ा उन्होंने 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया में छुआ था।