आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने साल 2024 में अब तक सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लिया है। इस लिस्ट बूम बूम बुमराह का नाम भी शामिल है।
श्रीलंका के प्रमुख स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने अब तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। हसरंगा के नाम अब तक कुल 43 विकेट हैं।
टीम इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस वर्ष कमाल की गेंदबाजी की है। बुमराह के नाम अब तक कुल 42 विकेट दर्ज हैं।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस तेज गेंदबाज के नाम अब तक कुल 39 विकेट तीनों फॉर्मेट में है।
अल्जारी जोसेफ के लिए साल 2024 काफी लाजवाब रहा है। इस वर्ष उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 36 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
आयरलैंड के गेंदबाज मार्क एडर ने वर्ष 2024 में अब तक कुल 35 विकेट हासिल किए हैं। मार्क एडर आयरलैंड के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी हैं।
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी इस वर्ष काफी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। तीनों फॉर्मेट में कुलदीप ने 34 विकेट लिए हैं।
पाकिस्तान के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में साल 2024 में अब तक 32 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।