बासी रोटी सेहत ही नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी इसका खास महत्व है। ऐसे में अगर आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो बासी रोटी के ये खास उपाय कर सकते हैं।
अगर आप जीवन में आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं, तो ऐसे में अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को दान करना शुभ हो सकता है।
अगर घर में बुरी शक्तियों का वास है, तो ऐसे में रोजाना कुत्ते को सुबह के समय रोटी खिलाना शुभ हो सकता है।
गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं और आर्थिक तंगी की समस्या दूर हो सकती है।
अगर आपके जीवन में आर्थिक समस्या काफी लंबे समय चल रही है, तो ऐसे में चीटियों को बासी रोटी के टुकड़े खिलाना लाभदायक हो सकता है।
अगर आपके जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानियों के अलावा राहु-केतु दोष है, तो ऐसे में बासी रोटी को बहते हुए पानी में बहा सकते हैं।
अगर आप ये 5 उपाय करते हैं, तो धन संबंधी समस्याओं को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com