मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी


By Ayushi Singh20, Jan 2025 01:40 PMnaidunia.com

माघ की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है और हिंदू धर्म में इस अमावस्या का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी-

सूर्य को अर्घ्य दें

मौनी अमावस्या के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। इससे मन को शांति मिलती है।

माता लक्ष्मी की पूजा करें

मौनी अमावस्या पर प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। साथ ही, कनकधारा का पाठ करें।

दीपक जलाएं

मौनी अमावस्या के दिन शाम के समय में उत्तर-पूर्व दिशा की ओर घी का दीपक जलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।

दान करें

इस दिन विशेष रूप से गरीबों और जरूरतमंदों में दान करना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

गंगा स्नान करें

माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इससे सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

पवित्रों नदियों में स्नान

मौनी अमावस्या पर गंगा, गोदावरी और शिप्रा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या पर ये उपाय करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

अशोक पेड़ में दूध चढ़ाने से क्या होता है?